|
Nav4All Worldwide Mobile Phone Navigation and Tracking & Tracing प्रेस प्रेस प्रकाशनीनए प्रवेशकर्ता ने स्थापित नेविगेशन प्रणालियों को चुनौती दी. फिलहाल बिल्कुल मुफ़्त... नेविगेशन तकनीकों के बाज़ार में लगातार परिवर्तन हो रहे हैं. सर्वप्रथम, महंगी ऑन-बोर्ड प्रणालियां मैदान में उतरीं, उसके बाद डच टॉम टॉम ने अधिक किफ़ायती, पोर्टेबल उपकरण के साथ बाज़ार में प्रवेश किया. टॉम टॉम बहुत शीघ्र ही निवेशकों के एक बहुत बड़े समुदाय का पसंदीदा बन गया. बाज़ार में प्रवेश करने के बाद, कंपनी के मूल्य आसमान को छूने लगे. और अब शेयर बाज़ार में भाव लगाए जाने वाले न केवल टॉम टॉम, बल्कि अन्य सभी प्रकार के नेविगेशन प्रणाली के प्रदाता भी एक ऐसी नेविगेशन प्रणाली को देखकर आश्चर्यचकित हैं जो अधिक बेहतर, अधिक किफ़ायती और फिलहाल बिल्कुल मुफ़्त है : Nav4All. मोबाइल फोन का उपयोग करके नेविगेट करना: Nav4All की रणनीति ऐसी सरलता की है जो अब तक अज्ञात थी: इसमें मोबाइल फोन और जीपीएस रिसीवर के अलावा, किसी भी हार्डवेयर की ज़रूरत नहीं है. इस प्रणाली में सरलता अंतनिर्हित है. उपयोगकर्ता अपने मोबाइल फोन का उपयोग करके कोई गंतव्य चुनता है. फिर, मोबाइल फोन केंद्रीय कंप्यूटर से संपर्क करता है जो कुछ ही सेकंडों में यात्रा कार्यक्रम निर्धारित करके उसे मोबाइल फोन को भेज देता है. उसके बाद यात्री मज़े से अपनी यात्रा कर सकता है. आधुनिक नेविगेटर को केवल मोबाइल फोन और जीपीएस रिसीवर ही चाहिए होता है और इन दोनों का कुल वज़न 150 ग्राम से ज़्यादा नहीं होता. और बाकी चीज़ों के लिए यह नई प्रणाली सर्वश्रेष्ठ और सरलता वाली है: रूट का ब्यौरा विस्तृत नक्शों के ज़रिए नहीं दिया जाता, बल्कि एक साधारण तीर, दाएं मुड़ें और एकाधिक लेन वाली सड़क पर पहले से लेन चुनें की ओर इशारा करता है (और यह भी बहुत-सी प्रणालियों में नहीं है). पंक्ति में अर्द्ध-गोलाकार यह संकेत करता हे कि आप गोलचक्कर से निकल रहे हैं और सीधे जा रहे हैं. अनुदेश बहुत ही आसान हैं क्योंकि चालकों का ध्यान बटना नहीं चाहिए. अनुदेश जितने आसान और स्पष्ट होंगे उनकी दृश्यता भी उतनी अच्छी होगी. इतना ही नहीं, पालन किए जानेवाले रूट के बारे में यदि आपका कोई शक-शुबहा हो तो वह गर्मी में पिघल जानेवाली बर्फ़ की तरह छूमंतर हो जाता है क्योंकि हमारे अनुदेश स्पष्ट और पालन करने में आसान होते हैं. यही कारण है कि इसमें कोई अनावश्यक जानकारी नहीं है. यदि 30 किलोमीटर आगे जाने पर कोई निकास है तो प्रणाली आपको यह नहीं बताएगी कि निकास आनेवाला है, बल्कि चुपचाप यह इशारा करती है कि सीधे आगे बढ़ते रहें... जो लोग स्क्रीन पर नहीं देखना चाहते कि बल्कि सुनकर जानना पसंद करते हैं, उनके लिए Nav4All कुल 55 भाषाओं में और 100 से भी अधिक अलग-अलग आवाज़ों में उपलब्ध है. यहां पर भी यही तरीका अपनाया गया है. सारी अनावश्यक जानकारी छोड़ दी गई है; प्रणाली केवल संगत जानकारी देती है. इसमें एकदम सरलता है. कोई खर्च नहीं, कोई सीमाएं नहीं... अधिकांश प्रचलित नेविगेशन प्रणालियां अपेक्षाकृत महंगे हार्डवेयर से संबद्ध होती हैं जबकि रूट सेवाओं के लिए उनके वार्षिक अभिदान बहुत ही महंगे होते हैं. और इसके बदले में उपयोगकर्ता अक्सर केवल थोड़े-से कार्य ही कर पाता है. विख्यात नेविगेशन प्रणालियों को चुनौती देनेवाली इस नई प्रणाली में ये कमियां नहीं हैं क्योंकि अधिकतर लोगों के पास मोबाइल फोन पहले से ही हैं. जीपीएस रिसीवर एक लाभदायक और आसानी से उपलब्ध होनेवाला उपकरण है जबकि फिलहाल 01-01-2010 तक कोई अभिदान शुल्क लागू नहीं होंगे. आशा यह है कि इस अवधि के बाद अभिदान का खर्च लगभग पूरे विश्वभर में नेविगेशन करने के लिए प्रतिमाह 0.50 डालर से लेकर केवल कुछ डालर के बीच ही होगा. इतना ही नहीं, अभिदान नि:शुल्क होने की संभावनाएं भी हैं. विद्यमान प्रणालियों को अपडेट करना. टॉम टॉम, वेफ़ाइंडर, रूट 66, एक्टिवपायलट, को-पायलट और अन्य सभी प्रकार की नेविगेशन प्रणालियों के उपयोगकर्ता नए नेविगेशन प्रदाता द्वारा प्रस्तुत नई संभावनाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं. अन्य प्रदाताओं के हार्डवेयर नई प्रणाली के लिए ब्ल्यूटूथ जीपीएस रिसीवर का काम कर सकते हैं. Nav4All सॉफ्टवेयर का उपयोग करके 'पुरानी प्रणालियों' के उपयोगकर्ता न केवल रूट संबंधी सूचना के अपडेट नि:शुल्क प्राप्त करते हैं, बल्कि उन्हें वास्तव में विश्वव्यापी कार्रवाई का लाभ भी मिलता है. यह दुकानों में नहीं बेचा जाता. Nav4All को दुकानों में नहीं बेचा जाता, यह उचित भी है क्योंकि इस पर कोई खर्च नहीं होता... इस नई नेविगेशन सेवा को इंटरनेट से या किसी दूसरे उपयोगकर्ता से प्राप्त एसएमएस से नि:शुल्क डाउनलोड किया जा सकता है. इसके बदले में उपयोगकर्ता से केवल एक ही चीज़ मांगी जाती है कि वे रजिस्टर करें, और उसके बाद फिर मोबाइल फोन की मुख्य भूमिका होती है. रहस्य. Nav4All डच द्वारा की गई पहल है. इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं है, क्योंकि समुद्री यात्रा करनेवाले लोगों में अग्रणी होने के कारण डच सद्य परिवर्तनशील दृश्य के रहस्य की गुत्थी को सुलझाने में कामयाब रहे. उन्होंने नेविगेशन कला को विकसित किया और वे इसे असीम ऊंचाइयों तक परिष्कृत करना जानते थे. इसलिए यह मात्र एक संयोग नहीं है कि जो कंपनियां विश्वभर में नक्शों संबंधी ऐसी जानकारी प्रदान करती हैं जिनपर सभी नेविगेशन प्रणालियां चलती हैं, वे दोनों ही नीदरलैंड की हैं : TeleAtlas और NAVTEQ, परवर्ती कंपनी को डच कंपनी, फिलिप्स द्वारा स्थापित किया गया. Nav4All NAVTEQ की नक्शों की टेक्नोलॉजी का उपयोग करती है. |
CONTACT |
प्रेस |
व्यावसायिक उपयोग |
समाचार
PHONES | GPRS |
गोपनीयता कथन |
निबंधन और शर्तें | TERMS OF DELIVERY | ABOUT US
© 2008 Nav4All B.V. All rights reserved. | www.nav4all.com