CONTACT |   प्रेस |  व्‍यावसायिक उपयोग |  समाचार
PHONES | GPRS |  गोपनीयता कथन |  निबंधन और शर्तें | TERMS OF DELIVERY | ABOUT US
© 2008 Nav4All B.V. All rights reserved. | www.nav4all.com

 अक्‍सर पूछे जानेवाले प्रश्‍न
 1. मेरे पास कोई जीपीएस (GPS) नहीं है…
आप इसे अपने स्थानीय टेलीफ़ोन या इलेक्ट्रोनिक्स स्टोर से या हमारी शॉप से ख़रीद सकते हैं।

2. यदि मैं कोई GPS न ख़रीदूँ तो?
तो भी आप Nav4All (नेवफ़ॉरऑल) से रास्ते डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन पूरे रास्ते पर हम आपको मार्गदर्शन नहीं कर सकेंगे।

3. आपको ख़ुद निर्देशों तक पहुंचना पड़ेगा और उनके अनुसार चलना पड़ेगा। मेरे पास पहले से ही एक नैवीगेशन (मार्गनिर्देशन) सिस्टम है। मैं इसकी जगह Nav4All को क्यों इस्तेमाल करना चाहूँगा/चाहूँगी?
क्योंकि Nav4All से मार्गनिर्देशन मुफ़्त है और इसके दायरे में लगभग पूरी दुनिया आती है। इसके अलावा, Nav4All की मार्गनिर्देशन जानकारी में लगभग हर रोज़ नई जानकारी जोड़ी जाती है और इसकी आपको कोई कीमत नहीं देनी पड़ती!

4. मुझे अभी भी अपने पुराने मार्गनिर्देशन सिस्टम की ज़रूरत क्यों पड़ेगी?
इसके प्रकार पर निर्भर करते हुए, आप इसे GPS रिसीवर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. जब मैं मार्गनिर्देशन की सहायता से कहीं जा रहा होता/होती हूँ तो क्या उस दौरान मैं पूरे समय के लिए Nav4All के कंप्यूटर से जुड़ा रहता/जुड़ी रहती हूँ?
नहीं, केवल रास्ते का हिसाब लगाने के लिए, जो कि आम तौर पर कुछ सेकंड से ज़्यादा नहीं होता है। यदि दोबारा रास्ते का हिसाब लगाने की ज़रूरत हो क्योंकि आपने अपनी योजनाएँ बदल दी हैं या आप निर्देशों के अनुसार नहीं चलते हैं, तो आपको अपने टेलिफ़ोन से  Nav4All के कंप्यूटरों को फ़ोन करना पड़ेगा।

6. इसमें टेलिफ़ोन से संबंधित क्या-क्या ख़र्चे जुड़े हुए हैं?
दूसरी प्रकार के टेलिफ़ोन ट्रेफ़िक से तुलना करते हुए, Nav4All के टेलिफ़ोन ख़र्चे बहुत ही कम हैं।
मार्गनिर्देशन सेवा (नैवीगेशन सर्विस) देने वाली दूसरी कंपनियों द्वारा पेश की जाने वाली कीमतों से काफ़ी कम।

7. Nav4All मुफ़्त क्यों है?
क्योंकि हम आपको अपनी सेवा का स्तर दिखाना चाहते हैं। इस तरह आप कभी भी दूसरे सिस्टमों को दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहेंगे, चाहे आपको हमें थोड़ी सालाना फ़ीस भी देनी पड़े।

8. मुझे केवल अपनी छुट्टियों के दौरान मार्गनिर्देशन सिस्टम की ज़रूरत होती है...
तो हम आपकी छुट्टियों की मंज़िल तक पहुँचने में और वहाँ पर, आपका रास्ता दिखाने वाला मुफ़्त गाईड बनना चाहेंगे। जब आपको हमारी सेवाओं के लिए भुगतान शुरू करने की ज़रूरत होगी, तो आप केवल कुछ की यूरोज़ (Euros) या डॉलरों (Dollars) में एक या ज़्यादा सप्ताह के लिए सबस्क्रिप्शन ले सकते हैं। यह तो आपके लिए $ 10 से $ 25 के सालाना सबस्क्रिप्शन से भी ज़्यादा फायदेमंद होगा।

9. Nav4All का कोई हैल्पडेस्क क्यों नहीं है?
क्योंकि हमारा सिस्टम बहुत ही आसान और विश्वसनीय है। और इसलिए भी क्योंकि यदि हमें इतने सारे देशों में और 50 भाषाओं में हैल्पडेस्क रखने पड़ें तो हमें बहुत ज़्यादा कीमत लेनी पड़ेगी (और हम ऐसा नहीं करना चाहते हैं)।

10. कभी-कभी यह सिस्टम इतनी अच्छी तरह से काम नहीं करता है।
यह लगभग हमेशा वातावरण से जुड़े कारकों के कारण होता है जो GPS के द्वारा सही स्थिती का हिसाब लगाने में बाधा डालते हैं। उदाहरण के लिए, पेड़ों पर घने पत्ते, नज़दीक में चट्टानों वाली ऊँची पहाड़ियों का होना, इत्यादि सैटलाइट सिग्नल में बाधा पहुँचा सकते हैं। बस आगे बढ़ते जाएँ जब तक कि दोबारा संपर्क न स्थापित हो जाए।

11. उन क्षेत्रों में जहाँ मेरा मोबाइल फ़ोन (mobile phone) काम नहीं करता है...?
कोई बात नहीं, यदि आपने आपका फ़ोन न चलने वाले क्षेत्र से पहले सिस्टम को शुरू कर दिया था, तो सिस्टम आपका मार्गनिर्देशन करता रहेगा। फ़ोन न चलने वाले क्षेत्र के शुरू होने से पहले आपको कुछ ही सेकंड के लिए कनेक्शन की ज़रूरत होती है…

12. अपने टेलिफ़ोन को अपना गाइड बनाएँ।