CONTACT |   प्रेस |  व्‍यावसायिक उपयोग |  समाचार
PHONES | GPRS |  गोपनीयता कथन |  निबंधन और शर्तें | TERMS OF DELIVERY | ABOUT US
© 2008 Nav4All B.V. All rights reserved. | www.nav4all.com

 निबंधन और शर्तें
 NAV4ALL के उपयोग के लिए निबंधन और शर्तें

''सहमत'' बटन पर क्लिक करके आप यह पुष्टि करते है कि आपने NAV4ALL के निम्‍नलिखित निबंधनों और शर्तों को स्‍वीकार कर लिया है.


1. Nav4All नेविगेशन की एक सुविधा है जिसका उपयोग आप 01-01-2010 तक नि:शुल्‍क कर सकते हैं. Nav4All का उपयोग ''जैसा है'' के आधार पर (अर्थात् यह जैसा भी कार्य करता है) होगा और इसमें किसी भी तरह की गारंटी नहीं होगी, आंशिक रूप से इसलिए कि Nav4All NAVTEQ सहित आपूर्तिकर्ताओं के डेटा पर कार्य करता है. Nav4All का उपयोग पूर्णत: आपके अपने जोखिम पर होगा. अपने ड्राइविंग व्‍यवहार के लिए आप स्‍वयं जिम्‍मेदार होंगे.

2. आप इसके द्वारा यह स्‍वीकार करते हैं कि Nav4All के सभी अधिकार (बौद्धिक सम्‍पत्ति के सभी अधिकारों सहित), केवल Nav4All B.V. और/अथवा इसके आपूर्तिकर्ताओं के पास हैं.

3. Nav4All B.V. और इसके आपूर्तिकर्ता Nav4All के उपयोग से प्रत्‍यक्ष अथवा परोक्ष रूप से होनेवाली किसी क्षति के लिए उत्‍तरदायी नहीं होंगे. आप इसके द्वारा Nav4All के आपके उपयोग के संबंध में उत्‍पन्‍न होनेवाले तृतीय पक्ष के सभी दावों के लिए Nav4All B.V. और इसके आपूर्तिकर्ताओं को क्षतिपूर्ति करते हैं.

4. Nav4All B.V. के साथ आपके संबंध अनन्‍य रूप से डच कानून से नियंत्रित होंगे। Nav4All B.V. और आपके बीच सभी विवाद (स्‍थानीय, प्रांतीय, राष्‍ट्रीय और/अथवा अंतर्राष्‍ट्रीय क्षेत्राधिकार संबंधी कानूनों और विनियमों के आधार पर नामित सभी और किन्‍हीं गैर-डच न्‍यायिक संस्‍थाओं के अपवाद को छोड़कर) एम्‍सटर्डम, नीदरलैंड के क्षेत्राधिकार वाले संबंधित न्‍यायालय को प्रस्‍तुत किए जाएंगे। तथापि, Nav4All B.V. किसी देश में अंतरिम राहत संबंधी कार्यवाहियां शुरू करने के अधिकार सुरक्षित रखता है।

5. Nav4All का लगातार विकास किया जा रहा है. Nav4All में अनुकूलन या संशोधन बिना किसी पूर्व सूचना के किया जा सकता है. सदा नवीनतम रिलीज़ का उपयोग करें.

6. उपयोग की इन शर्तों का मसौदा डच में तैयार किया गया है और इसका कई भाषाओं में अनुवाद किया गया है. इसमें और अनुवाद में कोई विसंगति होने की स्थिति में डच पाठ अधिमान्‍य होगा.

यदि आप उपयोग के निबंधनों और शर्तों को स्‍वीकर नहीं करते हैं तो कृपया NAV4ALL के इन्‍स्‍टालेशन को रोक दें.